
बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के खिलाफ FIR दर्ज
उत्तराखंड में चर्चित LUCC चिट फंड घोटाले से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि दोनों कलाकारों ने चिट फंड कंपनी के प्रमोशनल वीडियो और कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों के बीच भरोसा बढ़ाने का काम किया।
CBI ने तेज की जांच, पूछताछ का दायरा हुआ विस्तृत
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच तेज कर दी है। एजेंसी अब उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं की भूमिका खंगाल रही है जो किसी भी रूप में चिट फंड कंपनी से जुड़े थे या जिनकी गतिविधियों ने लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया।

उत्तराखंड में खुलीं थी चिट फंड की 35 शाखाएँ
जांच में यह भी सामने आया है कि LUCC चिट फंड की उत्तराखंड में 35 शाखाएँ संचालित की जा रही थीं। इन शाखाओं के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश जुटाया गया, जिसके बाद कई निवेशकों के साथ धोखाधड़ी होने की शिकायतें सामने आईं।
पीड़ितों की बढ़ रही मांग—सख्त कार्रवाई की उम्मीद
पीड़ित निवेशकों ने कहा कि उन्हें बड़े रिटर्न का लालच देकर पैसा लिया गया और बाद में कंपनी गायब हो गई। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि CBI की कठोर जांच से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



