
गौवंश से अमानवीय कृत्य का आरोप: वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तारबाहर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला और अमानवीय मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष फैल गया।
आरोपी को पहुंचाया थाना
मामला सामने आने के बाद संगठन के सदस्यों ने आरोपी युवक को पकड़कर तारबाहर थाने पहुंचाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने वीडियो जब्त कर लिया है और मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

हिंदू संगठनों में आक्रोश
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज और मानवता को शर्मसार करती हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कठोर सजा की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी वारदात करने का साहस न जुटा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



