
Chhattisgarh : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, डबल इंजन की सरकार गांजा-शराब सप्लाई कर रही
रायपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला है। ओडिशा दौरे से लौटने के बाद रायपुर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि “डबल इंजन की सरकार जनता को रोजगार नहीं, बल्कि गांजा और शराब सप्लाई कर रही है।”

बीजेपी पर रिमोट कंट्रोल राजनीति का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि जहां-जहां धन और दौलत ज्यादा होती है, वहां भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाकर “रिमोट कंट्रोल राजनीति” चलाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का मकसद जनता की सेवा नहीं, बल्कि सत्ता और संसाधनों पर कब्जा करना है।
ओडिशा दौरे से लौटते ही की प्रेसवार्ता
रायपुर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी देशभर में विपक्षी एकता और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि जनता अब महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है, और भाजपा के खोखले वादों से मोहभंग हो चुका है।
युवाओं और किसानों की बात
अखिलेश ने कहा कि युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, जबकि किसान अपनी फसलों का उचित दाम नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के नाम पर केवल झूठे दावे कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



