
आकाश तिवारी को बनाया गया रायपुर नगर निगम में नया नेता प्रतिपक्ष
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम में लंबे समय से चल रहा नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद अब समाप्त हो गया है। निगम प्रशासन ने सोमवार को आदेश जारी कर संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश जारी होते ही निगम के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

10 महीने से चल रहा था विवाद
गौरतलब है कि पिछले 10 महीनों से विपक्ष के नेता के चयन को लेकर कांग्रेस पार्षद दल के भीतर मतभेद चल रहा था। कई बार बैठकों के बावजूद किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी। अब आकाश तिवारी के नाम पर सर्वसम्मति बन गई, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने औपचारिक नियुक्ति आदेश जारी कर दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



