
Airport रोड पर गौ-सेवक पर जानलेवा हमला, लूट और अपहरण की कोशिश
Raipur — राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एयरपोर्ट रोड पर गौ-सेवा से जुड़े संस्कार गोस्वामी पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात संस्कार गोस्वामी अपने वाहन से एयरपोर्ट रोड से गुजर रहे थे, तभी कुछ संदिग्ध लोगों ने उनका वाहन रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके साथ हाथापाई की, फिर लूटपाट का प्रयास किया और जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान धारदार हथियार से वार कर उन्हें घायल किया गया।
गौ-सेवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह हमला गौ-तस्करों द्वारा रंजिश में किया गया हो सकता है। संस्कार गोस्वामी लंबे समय से गौ-तस्करी के खिलाफ सक्रिय थे और कई बार पुलिस को सूचना भी दे चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



