
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शैलेंद्र कुमार पटेल फिर बने PRSU रायपुर के प्रभारी कुलसचिव
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शैलेंद्र कुमार पटेल की एक बार फिर प्रभारी कुलसचिव पद पर वापसी हो गई है।

यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया है।

नए आदेश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्यों को पटरी पर लाने की तैयारी में जुट गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



