
मां की भावुक अपील के बाद हिडमा और उसकी पत्नी का शव पहुंचा गांव, आज होगा अंतिम संस्कार
सुकमा। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजे का शव मुठभेड़ के दो दिन बाद आज सुबह उनके गृहग्राम पूवर्ती पहुंचाया गया। पुलिस को भावुक अपील करते हुए हिडमा की मां ने कहा था कि वह बूढ़ी हो चुकी हैं और बेटे का शव लाने में असमर्थ हैं, इसलिए पुलिस शव को गांव तक पहुंचाए।

18 नवंबर को अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुई मुठभेड़ में हिडमा, उसकी दूसरी पत्नी राजे और उसके गार्ड सहित कुल 6 नक्सली ढेर हुए थे। हिडमा की मौत के बाद सुकमा जिले में जगह–जगह आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया, जबकि उसके पैतृक गांव पुवर्ती में मातम का माहौल पसरा रहा। आज सुबह परिजन शव लेकर गांव पहुंचे हैं, जहां दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



