
दिल्ली बलास्ट के बाद अब फिर से आम जनता के लिए खुला लाल किले का मुख्य मार्ग…
नई दिल्ली। 10 नवंबर को हुए लाल किला धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से बंद किया गया घटनास्थल का मार्ग शनिवार सुबह आम लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया। मार्ग खुलते ही पुरानी दिल्ली व आसपास के इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली और यातायात धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।

Hyundai i20 में हुए विस्फोट के बाद पुलिस और FSL टीम ने इलाके को पूरी तरह घेराबंद कर दिया था। मेट्रो स्टेशन के गेट, खासकर गेट नंबर 1, भी क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिनकी मरम्मत का काम लगातार चल रहा था।
लोगों ने ली राहत की सांस
मार्ग खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लाजपत राय मार्केट के दुकानदार कमल ने बताया कि आज उन्हें अपना वाहन वापस मिल गया। वहीं प्रीति, जिनकी मोटरसाइकिल धमाके के दिन से पार्किंग में फंसी हुई थी, ने कहा कि अब वे इसे लेकर घर जा सकती हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



