March 4, 2026
छात्र की मौत के बाद परिजनों और छात्रों ने सड़क पर किया जाम, नौकरी और मुआवजे के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

छात्र की मौत के बाद परिजनों और छात्रों ने सड़क पर किया जाम, नौकरी और मुआवजे के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

Dec 4, 2025

सक्ती। क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय के बीए फाइनल वर्ष के छात्र बलदेव गोंड की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सक्ती जिले में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और छात्र कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

 

कैसे हुआ हादसा

बलदेव गोंड अकलतरा क्रिकेट खेलने कॉलेज की टीम के साथ गया था। सभी छात्र बाइक से गए थे। लौटते समय सड़क दुर्घटना में बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई।

NH-49 पर चक्काजाम

गुस्से में परिजनों, छात्रों और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्यों ने शव को कॉलेज के सामने सड़क पर रखकर NH-49 जाम कर दिया। कलेक्टर कार्यालय के पास मुख्य मार्ग लंबे समय तक बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 10 लाख मुआवजे, नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

 

अधिकारियों की समझाइश, मिला आश्वासन

मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और वार्ता की।अंततः मृतक के परिवार को कॉलेज प्रबंधन की ओर से 1 लाख रुपये सहायता, शासन की ओर से 25 हजार रुपये, परिवार के एक सदस्य को कॉलेज में नौकरी का आश्वासन दिया गया। आश्वासन और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया और आवागमन बहाल हो गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix