
7.35 टन माल बेचकर ट्रक छोड़ हुए फरार, पुलिस ने चालक व कबाड़ी संचालक दोनों को दबोचा
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने अमानत पर खयानत के गंभीर मामले में ट्रक चालक और कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पूरा मामला
मामला उस समय सामने आया जब ओडिशा से नागपुर के लिए रवाना किया गया कंटेनर ट्रक (एमएच 20 ईजी 4295) बीच रास्ते से ही गायब पाया गया। ट्रक में 7.350 टन कार्टून बॉक्स लोड था, जिसकी कीमत लगभग 1,32,000 रुपये थी। चालक को सामान नागपुर के केबी बोर्ड लिमिटेड में 17 अक्टूबर तक पहुंचाना था।

दिनांक 18 अक्टूबर को प्रार्थी के चाचा ने ट्रक को राजनांदगांव के जेएम पेट्रोल पंप के पास खाली और बिना चालक के खड़ा देखा। संदेह होने पर जब ट्रक चालक कमलेश शुक्ला से संपर्क नहीं हो पाया, तो मामले की शिकायत थाना लालबाग में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 504/25, धारा 316(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।
लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान तकनीकी आधार पर लोकेशन ट्रेस कर आरोपी ट्रक चालक कमलेश शुक्ला को धरसीवा, रायपुर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी किए गए कार्टून बॉक्स को कबाड़ी संचालक अमित सायतोडे को बेचने की बात कबूल की। खाली कंटेनर ट्रक को वह राजनांदगांव में छोड़कर फरार हो गया था।
पुलिस ने चोरी किया गया कंटेनर ट्रक (कीमत ₹10 लाख)आरोपी से नकद ₹5000 1 मोबाइल फोन (कीमत ₹10,000 बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



