March 2, 2026
सक्ती जिले में प्रशासनिक लापरवाही! मृत पंचायत सचिव को बना दिया धान खरीदी प्रभारी, किसानों में नाराज़गी

सक्ती जिले में प्रशासनिक लापरवाही! मृत पंचायत सचिव को बना दिया धान खरीदी प्रभारी, किसानों में नाराज़गी

Nov 16, 2025

सक्त्ती। छत्तीसगढ़ के सक्त्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत बड़े कटेकोनी सहकारी समिति से एक चौंकाने वाली प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। धान खरीदी की तैयारियों के बीच सरकार ने पंचायत सचिवों को खरीदी प्रभारी बनाने का आदेश तो जारी कर दिया, लेकिन इसी सूची में कुछ दिन पहले मृत हो चुके पंचायत सचिव जीतराम महेश्वरी का नाम भी शामिल कर दिया गया।

प्रशासन की गंभीर चूक उजागर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महापर्व शुरू होने वाला है, लेकिन प्रदेशभर की सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे खरीदी केंद्र बंद पड़े हैं और किसान चिंतित हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए सरकार ने जल्दबाज़ी में पंचायत सचिवों को खरीदी प्रभारी बनाने का आदेश जारी किया, लेकिन इसी प्रक्रिया ने सक्त्ती जिले में प्रशासन की गंभीर चूक को उजागर कर दिया।

मृत पंचायत सचिव के नाम पर प्रभारी की जिम्मेदारी

बड़े कटेकोनी समिति के लिए जारी आदेश में मृत पंचायत सचिव के नाम पर खरीदी प्रभारी की जिम्मेदारी दे दी गई। यह गलती सिर्फ एक टाइपिंग एरर नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की कार्यशैली और धान खरीदी को लेकर संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

लाखों किसान अपनी फसल बेचने की तैयारी में हैं और केंद्रों की व्यवस्था ऐसे हाथों में सौंप दी गई जिन्हें अधिकारी स्वयं नहीं जानते थे कि वह अब जीवित भी नहीं है। इस एक आदेश ने पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

अब बड़ा सवाल यह है कि —

इतनी गंभीर गलती आखिर कैसे हुई?

इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

और क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी?

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix