
5 एकड़ में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, Rajnandgaon में जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और नगर पालिका निगम की संयुक्त टीम ने पार्रीकला क्षेत्र में करीब 5 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग की संरचनाओं को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया और जेसीबी मशीनों सहित अन्य संसाधनों की मदद से अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान खसरा नंबर 361/10, 361/9, 361/12, 361/13, 361/28 और 361/14 सहित कुल 5 एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह से हटाया गया।

भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी
कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग करने वालों को कड़ी हिदायत दी कि शासकीय भूमि पर दोबारा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण किया गया तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



