March 6, 2026
मकर संक्रांति से पहले प्रशासन सख्त: रायपुर में चाइनीज मांझे पर छापा, 4 किलो से ज्यादा जब्त

मकर संक्रांति से पहले प्रशासन सख्त: रायपुर में चाइनीज मांझे पर छापा, 4 किलो से ज्यादा जब्त

Dec 27, 2025

रायपुर: मकर संक्रांति के त्योहार से पहले प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल और रायपुर नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में पतंग दुकानों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 4 किलो से अधिक प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया गया।

शहर के प्रमुख बाजारों में छापा

संयुक्त टीम ने सदर बाजार, बूढ़ातालाब और गोलबाजार क्षेत्र में चार पतंग दुकानों की जांच की। कार्रवाई में

  • सिटी पतंग भंडार, बूढ़ातालाब से 2 किलो
  • मोती पतंग भंडार, बूढ़ातालाब से 1 किलो
  • संजय पतंग भंडार, सदर बाजार से डेढ़ किलो
  • प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया गया।
  • वहीं गोलबाजार स्थित संगम काइट सेंटर में जांच के दौरान कोई प्रतिबंधित मांझा नहीं मिला।

दुकानदारों को अंतिम चेतावनी

प्रशासन ने सभी दुकानदारों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में चाइनीज मांझा बेचते पाए गए, तो कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान जनसुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है।

कितना खतरनाक है चाइनीज मांझा?

  • चाइनीज मांझा सिंथेटिक नायलॉन से बना होता है, जिस पर कांच या धातु का पाउडर चढ़ा रहता है। यह बेहद तेज होता है और
  • इंसानों का गला या त्वचा काट सकता है
  • दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है
  • पक्षियों के लिए घातक है
  • बिजली के तारों पर फंसकर करंट और आग का खतरा पैदा करता है
  • यह गैर-बायोडिग्रेडेबल होने के कारण पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है।

NGT का सख्त प्रतिबंध

गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने वर्ष 2017 में पूरे देश में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया था। छत्तीसगढ़ में भी यह पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके त्योहारों के समय इसकी अवैध बिक्री सामने आती रहती है।

मासूम की मौत ने झकझोरा था शहर

जनवरी 2025 में रायपुर में 7 साल के मासूम बच्चे की चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सरकार को फटकार लगाई थी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।प्रशासन ने दो टूक कहा है कि त्योहार की खुशी में किसी की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix