March 2, 2026
Mahasamund: कोचिया के गोदाम में प्रशासन की रेड, 217 कट्टा अवैध धान के साथ वाहन जब्त

Mahasamund: कोचिया के गोदाम में प्रशासन की रेड, 217 कट्टा अवैध धान के साथ वाहन जब्त

Jan 13, 2026

महासमुंद। जिले में अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने बीती रात अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 217 कट्टा धान और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। इस कार्रवाई से कोचियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बिना दस्तावेज धान ढोते पकड़ी गई पिकअप

बसना विकासखंड के ग्राम कुरचुंडी में टीम ने पिकअप से अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए 80 पैकेट धान पकड़े। जांच के दौरान परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद मौके पर ही धान जब्त कर कार्रवाई की गई।

कोचिया के गोदाम में छापा, 137 बोरी धान बरामद

इसी क्रम में पिथौरा विकासखंड के ग्राम भुरकोनी में कोचिया संजय अग्रवाल के गोदाम पर छापेमार कार्रवाई की गई। यहां 137 बोरी धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। जब्त धान को मंडी अधिनियम के तहत मंडी सचिव को सुपुर्द किया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix