
अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थलों में शराब सेवन के खिलाफ अभियान, 40 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी कार्रवाई
जिला दुर्ग पुलिस
दिनांक: 22.06.2025
दुर्ग: 22 जून 2025, जिला पुलिस ने अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। दिनांक 21.06.2025 को शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक चले इस अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, भिलाई नगर, छावनी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन और धमधा ने किया।
अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में थाना जामुल क्षेत्र में 10, खुर्सीपार में 02, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व में थाना भिलाई नगर क्षेत्र में 05, भिलाई भट्टी में 01, नेवई में 01, सुपेला में 03, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नेतृत्व में थाना दुर्ग में 03, मोहन नगर में 04, पद्मनाभपुर में 05, पुलगांव में 02, जेवरा सिरसा में 01, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन के नेतृत्व में पाटन में 01, रानीतराई में 01, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा के नेतृत्व में धमधा से 01 व्यक्ति सहित कुल 40 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।


इस दौरान अड्डेबाजी के लिए स्पॉट बने होटल, ढाबा, ठेला और दुकानों को भी निर्धारित समय पर बंद कराया गया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



