
एक्टर मोहित साहू ने पिया फिनाइल, एक्ट्रेस से मारपीट के आरोप में FIR के बाद खुदकुशी की कोशिश
रायपुर | छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के अभिनेता और निर्माता मोहित साहू ने रविवार को जहर (फिनाइल) पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कदम उन्होंने तब उठाया जब रायपुर की पुरानी बस्ती पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया।
क्या है पूरा विवाद?
यह मामला पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और पुलिस गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ था। दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मोहित साहू एक छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस (शशि वर्मा) के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मोहित ने उसे शादी का झांसा देकर उज्जैन ले जाकर जबरन विवाह का दबाव बनाया।

पीड़िता के अनुसार, मोहित पहले से शादीशुदा है और उसने दूसरी शादी करने के बाद एक्ट्रेस के साथ हिंसक व्यवहार शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने शिकायत में बताया कि मोहित ने उसके घर (भाटागांव स्थित सिल्वर वॉक) में घुसकर कैंची और झारा (रसोई का उपकरण) जैसी चीजों से उस पर हमला किया, जिससे उसे चोटें आई हैं।
फाइनल पीकर की आत्महत्या की कोशिश
पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मोहित साहू के खिलाफ BNS की धाराओं 296, 115, 351, 118 और 127 के तहत मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि पुलिस केस दर्ज होने और बदनामी के डर से मोहित साहू मानसिक तनाव में थे। रविवार दोपहर उन्होंने घर पर ही फिनाइल पी लिया। परिजनों को पता चलते ही उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वे अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



