
गौठान में 14 मवेशियों की मौत पर कार्रवाई, एक महीने की जांच के बाद सरपंच को गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। ग्राम सलखन गौठान में 14 मवेशियों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सलखन के सरपंच रामकृष्ण कश्यप (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच लगभग एक महीने से जारी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की।

आरोपी गिरफ्तार
गौठान में मवेशियों की सामूहिक मौत के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के बीच गंभीर चिंता का माहौल बन गया था। जांच के दौरान कई पहलुओं का परीक्षण किया गया, जिसके बाद सरपंच की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। सरपंच रामकृष्ण कश्यप के खिलाफ BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



