
पेशी के दौरान आरोपी फरार, SSP ने लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मियों को लाइन किया अटैच
दुर्ग। पेशी के दौरान गंभीर आरोपों का सामना कर रहा आरोपी हेमंत अग्रवाल पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना पुरानी भिलाई व्यवहार न्यायालय के बाहर की है, जहां रायपुर से लाए गए आरोपी को बिना हथकड़ी के पेश करने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह मौके से भाग निकला। मामले की जांच रिपोर्ट मिलते ही SSP विजय अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर जामुल थाना के तीन पुलिसकर्मियों— प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार, आरक्षक रत्नेश कुमार और चेतमान गुरुंग—को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया।

आरोपी पर कई गंभीर आरोप
आरोपी हेमंत अग्रवाल पर एक 21 वर्षीय युवती को जबरदस्ती घर से उठाकर कार में ले जाने और शारीरिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी हुई थी। पुलिसकर्मियों पर हुई सख्त कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



