
NMDC बचेली प्लांट में हादसा: कन्वेयर बेल्ट में फंसने से कर्मचारी की मौत, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के बचेली प्लांट में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्क्रीनिंग प्लांट के डिपॉजिट नंबर–05 में कार्यरत कर्मचारी शिव कुमार की कन्वेयर बेल्ट में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार शिव कुमार रोज की तरह ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अचानक उनका पैर फिसला और वह तेज़ रफ्तार से चल रही कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गए। मशीन की रफ्तार इतनी तेज थी कि साथी कर्मचारी उन्हें बचाने में असमर्थ रहे। हादसे की सूचना मिलते ही बचेली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना कार्यस्थल पर गंभीर सुरक्षा कमी का परिणाम हो सकती है।
परिजन और यूनियन ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया
हादसे के बाद मृतक के परिजनों और कर्मचारी यूनियन ने एनएमडीसी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि— “प्लांट में कई बार सुरक्षा उपकरणों की कमी और पुराने मशीनों को लेकर शिकायत की गई, लेकिन प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया।” यूनियन ने मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



