भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के दौरान ठेका मजदूर की मौत
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 विभाग में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक ठेका मजदूर की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब प्लांट के अंदर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था।

युवक की मौके पर ही मौत
हादसे में देवेंद्र चंद्राकर (43 वर्ष), निवासी शंकर नगर, मरोदा, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा संबंधी स्थिति बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। प्लांट प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मजदूरों में शोक और आक्रोश का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



