
Raigarh में दर्दनाक सड़क हादसा: खरसिया के शिक्षक की मौत, कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई
NH-49 पर भीषण दुर्घटना, चालक गंभीर रूप से घायल
रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ग्राम गुरदा निवासी शिक्षक विरेन्द्र सिंह राठिया की मौत हो गई। विरेन्द्र सिंह कुशवाबहरी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। हादसा उस समय हुआ जब वे अपने साथी विक्रम महंत के साथ कार से खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रहे थे। कार का संचालन विक्रम महंत कर रहे थे।

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, फिर डिवाइडर से भिड़ी
NH-49 पर पतरापाली के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार भिड़ गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से भी टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विरेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक विक्रम महंत गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विक्रम महंत को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहन को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



