
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, लोडर सहायक की मौके पर मौत
दीपका खदान क्षेत्र में हुआ हादसा, मृतक निजी कंपनी में कार्यरत था
कोरबा। जिले के पश्चिम एसईसीएल के दीपका खदान क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक निजी कंपनी के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा 10 नवंबर की रात न्यू सीएचपी, PQR-1 ड्राइव हाउस के सामने हुआ।
🔹 काम से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान निलेश पटेल (25 वर्ष) निवासी बुड़गहन (बलौदा) के रूप में हुई है। निलेश एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में लोडर सहायक के रूप में कार्यरत था। वह हादसे की रात खदान में काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक घटना घटित हुई।

🔹 भारी वाहन की चपेट में आने से मौत
पुलिस ने बताया कि खदान परिसर से गुजर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने निलेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निलेश बाइक समेत वाहन के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
🔹 पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार वाहन चालक की पहचान में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



