February 25, 2026
नए साल के शुरुआत में ACB की पहली बड़ी कार्रवाई, SDM दफ्तर का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते  गिरफ्तार

नए साल के शुरुआत में ACB की पहली बड़ी कार्रवाई, SDM दफ्तर का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते  गिरफ्तार

Jan 2, 2026

रायगढ़। नए साल 2026 की शुरुआत में ही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ACB बिलासपुर इकाई ने आरोपी अनिल कुमार चेलक को एक ग्रामीण से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।

2 लाख रुपए की मांग

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अमलीटिकरा निवासी राजू कुमार यादव ने 24 दिसंबर 2025 को ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जमीन के नामांतरण से जुड़ी शिकायत को नस्तीबद्ध करने के एवज में बाबू अनिल चेलक ने 2 लाख रुपये की मांग की थी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई।

डर के मारे आवास के पीछे फेंका रिश्वत का पैसा

2 जनवरी को जैसे ही शिकायतकर्ता ने 1 लाख रुपये की पहली किस्त आरोपी को उसके शासकीय आवास में दी, बाबू को शक हुआ और उसने दरवाजा बंद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रिश्वत की रकम को आवास के पीछे बैग में भरकर फेंकने की बात कबूली। ACB टीम ने मौके से पूरी रकम बरामद कर ली। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix