March 5, 2026
रायपुर में गाली-गलौच विवाद बना खूनी वारदात का कारण,  हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गाली-गलौच विवाद बना खूनी वारदात का कारण,  हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

Dec 2, 2025

रायपुर। थाना उरला क्षेत्र के ग्राम गुमा स्थित सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में सुलझाते हुए 1 वयस्क आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत 2 बालकों सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान फुल्लम सिंह गोंड (24 वर्ष), निवासी डिंडोरी (मप्र) के रूप में हुई।

सड़क पर खून से लथपथ मिला अज्ञात व्यक्ति 

30 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा है। जांच में उसके शरीर पर किसी तेज हथियार से वार करने के निशान मिले और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने आरोपी की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

मामूली विवाद बना हत्या का कारण 

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा उरला पुलिस की संयुक्त टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय पूछताछ के आधार पर प्रमुख आरोपी विनोद चतुर्वेदी (18 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ में उसने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। तीनों ने बताया कि मृतक रास्ते में गाली-गलौच कर रहा था, जिसे उन्होंने अपने ऊपर समझकर चाकू से वार कर दिया।

 हथियार जप्त 

टीम ने घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर तीनों के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 464/25 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

गिरफ्तार

1. विनोद चतुर्वेदी, 18 वर्ष, निवासी गुमा सतनामीपारा, थाना उरला

2. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक

पुलिस टीम—जिसमें निरीक्षक रोहित मालेकर, निरीक्षक परेश पांडेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया सहित कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे—ने संयुक्त रूप से इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix