
वितरण केन्द्र से कॉपर केबल और उपकरण चोरी, दो युवक गिरफ्तार
थाना अभनपुर पुलिस की कार्रवाई, 58 हजार रुपये का सामान बरामद
रायपुर। थाना अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत कनिष्ठ यंत्री वितरण केन्द्र परिसर से विद्युत उपकरणों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अपराध क्रमांक 55/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
वितरण केन्द्र से रात में पार किया गया सामान
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी योगेश साहू ने 13 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 फरवरी की रात वितरण केन्द्र अभनपुर परिसर से कुछ सामान चोरी हो गया है। वितरण केन्द्र में कार्यरत कर्मचारी घनश्याम सिन्हा ने फोन पर सूचना दी थी कि परिसर में रखे विद्युत उपकरण गायब हैं।
मौके पर पहुंचकर देखा गया कि परिसर में रखे 13 मीटर कॉपर केबल, मीटरिंग इक्यूपमेंट ट्रांसफार्मर एलटी बुशिंग के 3 नग और 1 स्मार्ट मीटर चोरी हो चुके थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 58,000 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी पवन नेताम से कॉपर वायर तथा त्रिवेंद्र नेताम से कंडक्टर बरामद किया गया। बरामदगी की कार्रवाई गवाहों की उपस्थिति में की गई।
दोनों आरोपी 18 वर्षीय, देवारपारा के निवासी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है –
- त्रिवेंद्र (त्रिदेव) नेताम, पिता प्रेम किशन नेताम, उम्र 18 वर्ष
- पवन नेताम, पिता कान्हा प्रसाद नेताम, उम्र 18 वर्ष
दोनों आरोपी वार्ड नंबर 7, देवारपारा, अभनपुर के निवासी हैं।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए 14 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



