March 2, 2026
अब Mizoram दूर नहीं: आजादी के 78 साल बाद रेल पहुंची आइजोल, PM 13 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

अब Mizoram दूर नहीं: आजादी के 78 साल बाद रेल पहुंची आइजोल, PM 13 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

Sep 2, 2025

मिजोरम के लोगों का एक दशक पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। आजादी के 78 वर्षों के बाद पहली बार मिजोरम की राजधानी आइजोल को देश की रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ा जा रहा है। बैराबी से सैरांग तक 51.38 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन पूरी तरह तैयार हो चुकी है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर 2025 को करेंगे।

 

परियोजना की विशेषताएं

  • इस रेल परियोजना की लागत लगभग 8071 करोड़ रुपये है, जिसे देश की सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण रेलवे परियोजनाओं में गिना जा रहा है।
  • रेल लाइन पर कुल 48 सुरंगें बनाई गई हैं, जिनकी कुल लंबाई 12.8 किलोमीटर है।
  • इस ट्रैक पर 142 ब्रिज हैं, जिनमें से 55 बड़े और 87 छोटे ब्रिज शामिल हैं।
  • सबसे ऊंचा ब्रिज 104 मीटर ऊंचा है, जो कुतुब मीनार से भी ऊंचा और भारतीय रेलवे का दूसरा सबसे ऊंचा ब्रिज है।
  • परियोजना में पांच रोड ओवरब्रिज और छह अंडरपास भी शामिल हैं।
  • इस रेल लाइन पर ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकेगी।

 

मिजोरम की कनेक्टिविटी और विकास

  • आइजोल से सिलचर का सफर सड़क मार्ग से 7 घंटे का था, जो अब ट्रेन से केवल 3 घंटे में तय होगा।
  • इस नई रेल कनेक्टिविटी से मिजोरम का सामाजिक और आर्थिक विकास नई गति पकड़ेगा।
  • रेलवे विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से राज्य की जीडीपी में प्रति वर्ष 2 से 3 प्रतिशत की वृद्धि संभव है।
  • मिजोरम की वर्तमान 25 हजार करोड़ की अर्थव्यवस्था को सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी।
  • रेलवे नेटवर्क से कोलकाता, अगरतला और दिल्ली तक सीधे ट्रेन चलाने का रास्ता खुलेगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

परियोजना की चुनौतियां और इतिहास

  • इस परियोजना का काम 1999 में शुरू हुआ था। मिजोरम की दुर्गम भौगोलिक स्थिति, घने जंगल और भारी बारिश के कारण निर्माण कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।
  • कभी-कभी काम केवल 4 से 5 महीने साल में ही हो पाता था।
  • मशीनरी और निर्माण सामग्री छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पहाड़ों तक ले जानी पड़ी।
  • 2008-09 में इसे नेशनल प्रोजेक्ट का दर्जा मिला, और 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने इसका शिलान्यास किया।
  • तब से निर्माण में तेजी आई तथा अब परियोजना पूरी हो चुकी है।

 

स्टेशन और मार्ग
नई रेल लाइन पर हार्तुकी, कौनपुई, मुलखांग और सैरांग जैसे स्टेशन बनाए गए हैं, जो मिजोरम के ग्रामीण व हिलसाइड इलाकों को बेहतर रेल सेवा से जोड़ेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix