
Durg : अवैध शराब परिवहन करते 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना नंदिनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 पेटी देसी शराब सहित कुल 4,74,500 रुपए का मशरूका जप्त किया गया है। पुलिस ने वाहन, मोबाइल और नगदी भी जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
29 नवंबर 2025 को थाना नंदिनी नगर को मुखबिर से सूचना मिली कि धमधा मार्ग से नंदिनी–खुंदिनी होते हुए दीगर राज्य से एक पुरानी टाटा सफारी में अवैध शराब परिवहन कर कुछ लोग आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए मार्ग पर रेड कार्रवाई की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।
28 पेटी शराब सहित वाहन और मोबाइल जप्त
तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन सवार आरोपियों के कब्जे से:
•28 पेटी देसी शराब (कीमत—1,34,400 रुपए)
•पुराना टाटा सफारी वाहन (कीमत—3 लाख रुपए)
•4 स्मार्टफोन (कीमत—25,000 रुपए)
•नगदी 15,100 रुपए
जप्त किए। कुल मिलाकर 4,74,500 रुपए का सामान जब्त किया गया है।
आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1.नरेश कुर्रे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
2.लवकेश उर्फ बबलू, उम्र 30 वर्ष, निवासी गिरहोला, नंदिनी नगर
3.आर्यन कुमार लहरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
4.प्रभू बारले, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 04, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



