March 5, 2026
Durg : आर्म्स एक्ट और अशांति फैलाने वाले 180 आरोपी गिरफ्तार

Durg : आर्म्स एक्ट और अशांति फैलाने वाले 180 आरोपी गिरफ्तार

Oct 27, 2025

दुर्ग पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने 38 आरोपियों को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। वहीं 104 मामलों में 142 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। कुल मिलाकर 180 आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

इनमें थाना दुर्ग, पद्मनाभपुर, छावनी से 4-4, मोहन नगर से 5, पुलगांव से 27, जेवरा सिरसा से 3, अंजोरा से 12, नगपुरा से 6, भिलाई नगर से 9, नेवई से 12, सुपेला से 6, स्मृतिनगर से 3, वैशाली नगर से 5, खुर्सीपार से 3, जामुल से 2, पुरानी भिलाई से 1, कुम्हारी से 2, अंडा से 1, नंदिनी नगर से 7, रानीतराई से 2, अमलेश्वर से 3, उतई से 16 और बोरी से 5 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों को निशाने पर लिया, जो खुलेआम धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहे थे। सभी आरोपियों से धारदार हथियार जब्त कर धारा 27(1) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया और जेल भेजा गया।

अशांति फैलाने वालों पर भी गिरी गाज

हथियारबंद गुंडों के साथ-साथ पुलिस ने उन तत्वों पर भी शिकंजा कसा जो अशांति फैलाने, विवाद भड़काने या अपराध की साजिश में शामिल थे। बीते सप्ताह में 104 मामलों में 142 आरोपियों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


अपराधों पर लगाम लगाने हो रही कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया है कि जिले में अपराधों में संलिप्त और अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई को और तेज किया जाएगा। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix