March 6, 2026
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन विस्तार की बड़ी कवायद शुरू

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन विस्तार की बड़ी कवायद शुरू

Jul 23, 2025

23 जुलाई 2025:

रायपुर, आम आदमी पार्टी (AAP) ने छत्तीसगढ़ में अपनी संगठनात्मक मजबूती और विस्तार के लिए व्यापक स्तर पर कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने जिला, ब्लॉक, वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई है। इस दिशा में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग के नेतृत्व में ठोस रणनीति तैयार की जा रही है।

जिला और जोन स्तर पर मीटिंग्स का आयोजन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए 30 जुलाई तक सभी जिलों में जिला स्तरीय मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी। इसके बाद जोन स्तरीय सम्मेलनों का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष स्वयं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। पार्टी ने छत्तीसगढ़ को सात जोनों में बांटकर विभिन्न जोनों के लिए पर्यवेक्षक और समन्वयक नियुक्त किए हैं। इनमें जसबीर सिंग को सरगुजा और कोरबा-रायगढ़ जोन, सूरज उपाध्याय को बिलासपुर-जांजगीर-चांपा जोन, वदूद आलम को रायपुर-महासमुंद जोन, और देवलाल नरेटी व उत्तम जायसवाल को बस्तर, कांकेर व दुर्ग-राजनांदगांव जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान

प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने कहा कि पार्टी जल्द ही नए सदस्यों को जोड़ने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू करेगी। इसके तहत जिला, ब्लॉक, वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की टीमें तैयार की जाएंगी। उन्होंने बताया कि संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीतिक रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर सके।

युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने बताया कि पार्टी विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर ध्यान दे रही है। अगले कुछ महीनों में संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जनता के मुद्दों और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार की जाएगी।

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और जागरूकता

प्रदेश महासचिव (मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारी) व मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने बताया कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं में जोश और एकता का संचार करना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने गठन के केवल 12 वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। पार्टी हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे जनता के मूलभूत अधिकारों पर ध्यान देती रही है।

छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव की उम्मीद

सूरज उपाध्याय ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार आंदोलन कर रही है। आगामी चुनावों में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। संगठन की मजबूती और जनता के बीच बढ़ती स्वीकार्यता के साथ AAP छत्तीसगढ़ में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरने को तैयार है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix