March 2, 2026
अछोली में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन: भूख हड़ताल की चेतावनी

अछोली में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन: भूख हड़ताल की चेतावनी

Jul 15, 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र के अछोली में शराब दुकान खोलने के फैसले ने ग्रामीणों का गुस्सा भड़का दिया है। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान बंधु संगठन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर अभिजीत सिंह के नाम डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शराब दुकान खोलने के फैसले को रद्द करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दुकान खोली गई तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

ग्रामीणों का विरोध और भूख हड़ताल की चेतावनी

किसान नेता आत्मा साहू ने बताया कि धमधा, अछोली और आसपास के एक दर्जन गांवों के लोगों ने सामूहिक बैठक में शराब दुकान के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने दुकान खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया, तो ग्रामीण हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जनहित में इस फैसले पर रोक की मांग करेंगे।

ग्रामीणों ने पहले भी धमधा एसडीएम सोनल डेविड को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने धरना दिया। इसके बावजूद आबकारी विभाग ने दुकान के लिए निविदा जारी कर दी, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।

फर्जी एनओसी का आरोप

लोधी समाज के अध्यक्ष ढालू राम वर्मा, मोजी डांडेकर, देवेंद्र चंदेल और मोती वर्मा ने बताया कि शराब दुकान के लिए पंचायत द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, सरपंच नैन बाई ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई एनओसी जारी नहीं की और इसकी लिखित जानकारी धमधा एसडीएम को दी गई है। ग्रामीणों ने फर्जी एनओसी की आशंका जताते हुए प्रशासन से इसकी जांच की मांग की है।

जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप

उपसरपंच घनश्याम वर्मा, राजेंद्र वर्मा और चितरंजन अग्रवाल ने कहा कि पिछले 20 दिनों से ग्रामीण अलग-अलग तरीकों से विरोध दर्ज करा रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी भावनाओं को नजरअंदाज कर रहा है। एक तरफ आश्वासन दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix