March 3, 2026
अबूझमाड़ Encounter DRG जवानों ने महिला नक्सली को मार गिराया, कई के मारे जाने की आशंका

अबूझमाड़ Encounter DRG जवानों ने महिला नक्सली को मार गिराया, कई के मारे जाने की आशंका

Sep 6, 2025

Chhattisgarh के दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया। मौके से शव बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा 5 से 6 नक्सलियों के मारे जाने और कई के घायल होने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ अबूझमाड़ के थुलथुली इलाके के जंगलों में हुई। जवानों ने मौके से 303 राइफल, दो बीजीएल लॉन्चर और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। ढेर महिला नक्सली की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

 

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि DRG की टीम ऑपरेशन पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने घने जंगल में घात लगाकर हमला किया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक महिला नक्सली ढेर हो गई।

मंत्री ने दी बधाई

राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप ने इस सफलता पर जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ जैसे घोर नक्सल प्रभावित इलाके में मुठभेड़ में सफलता मिलना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल भी थुलथुली इलाके में हुई बड़ी मुठभेड़ में पुलिस ने 38 नक्सलियों को मार गिराया था।

 

इससे पहले 28 अगस्त को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली जिले के कोपरशी गांव के पास एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को ढेर किया गया था। वहीं, 21 मई को 27 नक्सली मारे गए थे, जिसमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल था। उससे ठीक 7 दिन पहले करेंगुट्टा ऑपरेशन में 31 नक्सलियों का सफाया किया गया था।

 

अमित शाह की डेडलाइन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान कहा था कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा। इसके बाद से बस्तर सहित नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने अभियान और तेज कर दिए हैं

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix