
खाना बनाने को लेकर झगड़ा, बहु ने दादी सास को हथौड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट
नंदिनी नगर। 16 अक्टूबर 2025 को थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक घरेलू घटना सामने आई, जिसमें खाना बनाने को लेकर बहू ने अपनी दादी सास की हत्या कर दी।
घरेलू विवाद में बहू ने की दादी सास की हत्या
प्रार्थी सुरेन्द्र वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मां उर्मिला वर्मा और बहु रोशनी वर्मा घर पर थीं, जबकि अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। पड़ोसी के फोन पर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार मौके पर पहुंचा और देखा कि उर्मिला वर्मा बेडरूम में लहुलुहान पड़ी थीं और उनका सिर गंभीर रूप से घायल था। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। थाना नंदिनी नगर में अप.क्र. 261/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

हथौड़ा जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विवेचना के दौरान आरोपी रोशनी वर्मा से पूछताछ की गई। उसने घटना करना स्वीकार किया और बताया कि खाना बनाने के नाम पर ताने और उसके हाथ का खाना नहीं खाने को लेकर दादी सास के साथ विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने बेडरूम में रखे लोहे के हथौड़े से दादी सास के सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हथौड़े को जब्त किया और आरोपी रोशनी वर्मा (21 वर्ष, ग्राम गोढ़ी, थाना नंदिनी नगर) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



