
रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला नर कंकाल, इलाके में सनसनी
दुर्ग। कुम्हारी रेलवे स्टेशन के परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव लंबे समय से पड़ा होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

सड़ी-गली अवस्था में मिली कंकाल
घटना उस वक्त सामने आई जब राजेश नामक व्यक्ति रेलवे लाइन किनारे बकरियां चरा रहा था। अचानक बकरियों के भागने पर उसे अनहोनी का शक हुआ। झाड़ियों में जाकर देखा तो सड़ी-गली अवस्था में कंकाल पड़ा था। राजेश ने तुरंत डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



