March 4, 2026
Khairagarh :  फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी शॉप में चोरी, 5 किलो से ज्यादा चांदी के गहने पार`

Khairagarh : फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी शॉप में चोरी, 5 किलो से ज्यादा चांदी के गहने पार`

Oct 10, 2025

खैरागढ़। छुईखदान नगर के मुख्य चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स में बीती रात नकाबपोश चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. देर रात करीब 2 बजे चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और कुछ ही मिनटों में 5 किलो से अधिक चांदी के जेवर समेटकर फरार हो गए. सुबह जब दुकान खुली, तो टूटी अलमारियां और बिखरा सामान देखकर दुकान संचालक परमेश्वर सोनी के होश उड़ गए. घटना की सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी.
CG CRIME: चोरों ने ज्वेलरी शॉप से उड़ाया 5 किलो चांदी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात…

कुछ ही मिनटों में वारदात को दिया अंजाम

सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जो बेहद संगठित और प्रोफेशनल तरीके से चोरी को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. फुटेज में देखा गया कि चोरों ने पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में पूरी की और मुख्य सड़क से पैदल ही फरार हो गए.
CG CRIME: चोरों ने ज्वेलरी शॉप से उड़ाया 5 किलो चांदी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात…

तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के इलाकों में नाकेबंदी की गई है और कई पुराने अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. इस घटना से नगर के व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है.

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix