
तेज रफ्तार Ambulance ने बाइक सवार को कुचला, घायल की हालत नाजुक
जांजगीर-चाम्पा में दर्दनाक हादसा
जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा क्षेत्र में मिनी माता चौक पर एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को तत्काल बिलासपुर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब तिलई गांव का निवासी सुरेंद्र पाल अपनी बाइक से अकलतरा की ओर जा रहा था। तभी रायपुर के एक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद एम्बुलेंस ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
घायल को बिलासपुर रेफर
हादसे की सूचना मिलते ही मां कर्मा एम्बुलेंस की मदद से घायल सुरेंद्र पाल को तुरंत अकलतरा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। घायल की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
अकलतरा पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटनाकारित एम्बुलेंस को जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



