
रायपुर: पुराना धमतरी रोड पर ट्रक दुर्घटना, कोई जनहानि नहीं
रायपुर के पुराना धमतरी रोड पर ग्राम मुजगहन, थाना मुजगहन के अंतर्गत मंगलवार देर रात एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। सौभाग्यवश, इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
टायर फटने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:10 बजे ट्रक के दाहिने अगले टायर के फटने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते ट्रक पलट गया। हादसे के बाद ट्रक मुख्य मार्ग पर ही पलटा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

राहत कार्य में देरी
हादसे के कई घंटे बीत जाने के बावजूद, न तो ट्रक को हटाने की कोई कार्रवाई शुरू की गई है और न ही माल को स्थानांतरित करने के लिए दूसरा ट्रक मौके पर पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



