February 2, 2026
बिहार: नवादा में जीजा ने की साली की निर्मम हत्या, चार साल पहले नाबालिग को भगा ले गया था

बिहार: नवादा में जीजा ने की साली की निर्मम हत्या, चार साल पहले नाबालिग को भगा ले गया था

Jul 16, 2025

नवादा: बिहार के नवादा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जीजा ने अपनी 16 वर्षीय साली की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना रजौली थाना क्षेत्र के मसई मोहल्ले की है, जहां एक घर से नाबालिग सइना परवीन का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

2021 में नाबालिग साली को भगा ले गया था आरोपी

मृतका सइना परवीन के पिता मोहम्मद अख्तर ने बताया कि उनकी छोटी बेटी सइना को चार साल पहले, वर्ष 2021 में, उनका दामाद मोहम्मद आशिफ बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उस समय सइना की उम्र मात्र 12 वर्ष थी। मोहम्मद आशिफ, जो हिसुआ थाना क्षेत्र के बढ़ी बीघा गांव का रहने वाला है, ने अपनी पत्नी हसीना परवीन और दो बच्चों को छोड़कर सइना को स्कूल जाते समय रास्ते से ले गया था। पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

शादी के बाद शुरू हुआ था उत्पीड़न

मोहम्मद अख्तर ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी हसीना परवीन की शादी 2015 में रजौली के मसई मोहल्ले के मोहम्मद आशिफ के साथ की थी। शादी के कुछ सालों बाद आशिफ ने हसीना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसका प्रेम संबंध अपनी नाबालिग साली सइना परवीन से शुरू हो गया। आखिरकार, उसने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर सइना को भगा लिया।

सइना के थे दो बच्चे

सइना और आशिफ के रिश्ते से दो बच्चे भी हुए, एक तीन साल का बेटा मोहम्मद और आठ महीने की बेटी मुस्कान। लेकिन अब सइना की हत्या के बाद परिवार सदमे में है। मृतका के पिता ने आशिफ पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

रजौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद आशिफ की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix