March 2, 2026
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

Jul 14, 2025

रायपुर, 13 जुलाई 2025: मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अटल नगर और सीएसपी, अटल नगर के मार्गदर्शन में थाना गोबरा नवापारा की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खोली पारा, नवापारा निवासी राधिका साहू (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया। राधिका साहू, पति स्वर्गीय लालचंद साहू, अपने घर में मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री कर रही थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसके कब्जे से 930 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 8,000 रुपये है, बरामद किया। गांजा एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में झिल्ली में छिपाकर रखा गया था।

इस कार्रवाई के बाद थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 257/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी राधिका साहू को न्यायिक हिरासत में रायपुर न्यायालय भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा के उपनिरीक्षक जी.पी. चिंडा, उपनिरीक्षक सुनील कश्यप, प्रधान आरक्षक कोमल वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक अंजलि पाटले, आरक्षक कशान रजा, हुलास साहू और सैनिक सोनू निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix