March 3, 2026
धमतरी में  No Parking उल्लंघन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

धमतरी में No Parking उल्लंघन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Jul 13, 2025

धमतरी: शहर में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए धमतरी यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सिहावा चौक से शांति कॉलोनी चौक तक नो पार्किंग जोन में अवैध रूप से खड़े 9 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इन वाहनों के कारण सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

अतिक्रमण पर भी कार्रवाई

रूद्री चौक पर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को पुलिस ने सख्त हिदायत दी। दुकानों के सामने सामान फैलाने और ग्राहकों के वाहनों को अनियंत्रित ढंग से पार्क करने से आम लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए, दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने और वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे No Parking क्षेत्रों में वाहन खड़ा न करें, दुकानदार सड़क पर सामान न फैलाएं, और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि शहर को दुर्घटनारहित और व्यवस्थित बनाने में नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

यातायात पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था कायम की जा सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix