March 2, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा के दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा के दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Jul 12, 2025

रायपुर, 11 जुलाई 2025

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पंडरी मटन मार्केट अंडर ब्रिज के पास उड़ीसा के दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को 9.5 किलोग्राम गांजे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में 10 जुलाई 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि पंडरी मटन मार्केट अंडर ब्रिज के पास कुछ व्यक्ति गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्धों को पकड़ा।

9.5 किलो गांजा जब्त

पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 9 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। आरोपियों की पहचान मधुसूदन दुर्गा (32 वर्ष) और बेनूधर नायक (23 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम फाफसी, थाना केगांव, जिला कालाहांडी, उड़ीसा के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 312/25, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संजय सिंह, और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने प्रभावी ढंग से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक दीपक पासवान, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्रधान आरक्षक अनुप मिश्रा, आरक्षक संतोष सिन्हा, राहुल गौतम, और आशीष राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix