March 2, 2026
दुर्ग: कछार नाला में बाढ़ में फंसे 32 मजदूरों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

दुर्ग: कछार नाला में बाढ़ में फंसे 32 मजदूरों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

Jul 9, 2025

दुर्ग, 09 जुलाई 2025: जिला दुर्ग की पुलिस चौकी अंजोरा के अंतर्गत ग्राम थनौद में कछार नाला में अचानक आई बाढ़ के कारण फंसे 32 मजदूरों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। ये मजदूर भारतमाला हाईवे प्रोजेक्ट में काम करने के लिए अलग-अलग राज्यों से आए थे।

आज सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भारी बारिश के कारण कछार नाला में जलस्तर बढ़ने से 20-25 मजदूर नाले के उस पार फंस गए हैं। सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट किया गया। टीम रेस्क्यू बोट और लाइफ जैकेट के साथ मौके पर पहुंची और बाढ़ में फंसे 32 मजदूरों, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे, को सुरक्षित निकाला गया।

इस बचाव अभियान में नगर सेना दुर्ग के जिला सेनानी नागेंद्र सिंह और उनकी एसडीआरएफ टीम, चौकी अंजोरा प्रभारी उपनिरीक्षक खगेंद्र पठारे और उनके स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर नायब तहसीलदार वसुमित्र दीवान भी उपस्थित थे।

स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से सभी मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया, और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस कार्यवाही की क्षेत्रवासियों ने जमकर प्रशंसा की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix