
कोरबा में अर्धनग्न जली लाश ने मचाई सनसनी: हत्या और सबूत मिटाने की साजिश का शक
कोरबा: जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र में सोमवारी बाजार के पीछे कॉलोनी में एक महिला की अर्धनग्न और जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका जताई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
सोमवारी बाजार के पीछे कॉलोनी में स्थानीय लोगों की नजर एक जली हुई महिला की लाश पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाकी मोगरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला का शव अर्धनग्न और बुरी तरह जला हुआ पाया गया।

पुलिस और फॉरेंसिक जांच
पुलिस ने जांच को गति देने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और dog squad की टीम को मौके पर बुलाया। आसपास के क्षेत्र में लगे cctv कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कर शव को सबूत मिटाने के इरादे से जलाया गया हो सकता है।
शिनाख्त और पूछताछ
महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
👇👇हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



