
शांति नगर पार्षद अभिषेक मिश्रा के दादा रामचन्द्र मिश्रा जी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार
दुर्ग: शांति नगर के पार्षद अभिषेक मिश्रा के दादा रामचन्द्र मिश्रा जी का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
अंतिम यात्रा का समय और स्थान
रामचन्द्र मिश्रा जी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान सुंदर नगर, कोहका (दुबे डेरी के पीछे), सड़क नंबर 32C से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगी। अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।
समाजसेवी और व्यवसायी परिवार के पिता थे
रामचन्द्र मिश्रा शहर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी राधे कांत मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, और दुर्गेश मिश्रा के पिता थे। साथ ही वे अजय मिश्रा, पार्षद अभिषेक मिश्रा, अंश, और आरुष के दादा थे। उनके योगदान को समाज में हमेशा याद किया जाएगा।
शोक संवेदना
रामचन्द्र मिश्रा के निधन पर स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। परिवार ने सभी से अंतिम यात्रा में शामिल होने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



