
मोंगरा बैराज से शिवनाथ में छोड़ा गया 15 हजार Cusec पानी, जल स्तर बढ़ने की संभावना
भारी बारिश से मोंगरा बैराज में जलभराव
दुर्ग के मोंगरा बैराज के catchment area में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण बैराज में जलभराव की स्थिति बन गई है। राजनांदगांव और कांकेर के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने से बैराज में पानी की आवक बढ़ रही है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग ने शिवनाथ नदी में पानी छोड़ने का फैसला किया है।
पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू
सोमवार सुबह मोंगरा बैराज से 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लेकिन ऊपरी क्षेत्रों से लगातार पानी की आवक बढ़ने के कारण दोपहर तक इसे 7000 क्यूसेक करना पड़ा। रात 8 बजे तक बैराज में पानी का स्तर और बढ़ने के चलते 15 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया।

शिवनाथ के जल स्तर में होगी बढ़ोतरी
मोंगरा बैराज से छोड़ा गया पानी मंगलवार दोपहर तक शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट तक पहुंचने की संभावना है। इससे नदी के जल स्तर में आंशिक वृद्धि होने की उम्मीद है। हालांकि, जल संसाधन विभाग का कहना है कि इससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना नहीं है।
महमरा एनीकट के गेट खोले गए
एहतियात के तौर पर जल संसाधन विभाग ने महमरा एनीकट के चारों गेट खोल दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एनीकट पर उफान का खतरा कम है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
👇👇हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



