
बीजापुर में माओवादी मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जगदलपुर, 5 जुलाई 2025
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच तीखी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी पुरुष माओवादी मारा गया। सुरक्षा बलों ने मारे गए नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया है। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
4 जुलाई से रुक-रुककर गोलीबारी
बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। 4 जुलाई की रात से जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। इस दौरान जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया।

शव और हथियार बरामद
मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक वर्दीधारी माओवादी का शव और एक हथियार बरामद किया। IG सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, और बड़े नक्सली कैडरों को घेर लिया गया है।
बारिश में भी ऑपरेशन जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम के बावजूद सुरक्षा बल जंगलों में लगातार अभियान चला रहे हैं। यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चल रहे संयुक्त अभियान का हिस्सा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



