March 1, 2026
खरोरा में किशोर सारथी हत्याकांड का खुलासा

खरोरा में किशोर सारथी हत्याकांड का खुलासा

Mar 1, 2026

पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, थार से टक्कर मारकर की हत्या; चार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर (ग्रामीण)। रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने ग्राम खरोरा निवासी किशोर सारथी (27) की हत्या की गुत्थी चंद घंटों में सुलझा ली है। मामले में मृतक की पत्नी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

सड़क किनारे मिला था शव, हत्या की आशंका
थाना खरोरा में 28 फरवरी 2026 को प्रार्थी भागवत सारथी ने सूचना दी कि उसके छोटे भाई किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालत में सड़क किनारे पड़ा है। सूचना पर मर्ग कायम कर डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी से महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

जांच में सामने आया कि पत्नी का लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक युवक से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी होने पर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। इसी से परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

दुर्घटना का रूप देने की कोशिश
योजना के तहत 27 फरवरी की रात पत्नी ने पति को बहन को ग्राम बिठिया से लाने के बहाने घर से भेजा। पहले से घात लगाए बैठे आरोपी थार वाहन में सवार होकर ग्राम खरोरा-रायपुर रोड पर पहुंचे। ग्राम मात-तिल्दाडीह रोड स्थित सागौन वाटिका के पास आरोपियों ने मोटरसाइकिल सवार किशोर को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल किया और उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों ने घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की त्वरित जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया।

साजिश की धारा जोड़ी, वाहन जब्त
प्रकरण में धारा 103(1) के साथ 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त थार वाहन जब्त कर लिया गया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix