March 1, 2026
Bilaspur: प्रेमी के घर फांसी पर लटकी मिली युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Bilaspur: प्रेमी के घर फांसी पर लटकी मिली युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Mar 1, 2026

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार निवासी युवती मल्लिका कुर्रे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन दिन पहले वह अपने प्रेमी राजू लहरिया के घर धनगंवा गांव पहुंची थी, जहां शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे के रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

घर से निकली, प्रेमी के घर पहुंची
मल्लिका कुर्रे पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर रहती थी। मंगलवार को उसने मेला देखने जाने की बात कहकर घर छोड़ा, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद प्रेमी राजू लहरिया ने फोन कर परिवार को बताया कि मल्लिका उनके घर पहुंच गई है और उन्हें लेने आएं। परिजनों ने मना कर दिया और कहा कि वह खुद घर लौट आए। इसके बाद युवती राजू के घर पर ही ठहर गई।

शुक्रवार सुबह मिली लाश
शुक्रवार की सुबह राजू के घर के एक कमरे में मल्लिका का शव रोशनदान से लटका पाया गया। राजू और उसके परिवार ने आसपास के लोगों व कोतवार को सूचना दी। मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और प्रेमी व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और देर रात तक शव वाहन में रखकर चौकी के सामने धरना दिया।

तीन साल पुराना प्रेम प्रसंग
मल्लिका के जीजा ने बताया कि दोनों के बीच लगभग तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती राजू के साथ रहने पर अड़ी थी, लेकिन राजू और उसके परिवार ने शादी के लिए मना कर दिया। मंगलवार को राजू के परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर युवती को समझाया और विवाह की सलाह दी, लेकिन वह नहीं मानी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix