
सूरजपुर में शर्मनाक घटना: गर्लफ्रेंड के साथ नर्सरी में पकड़े गए फॉरेस्ट गार्ड को युवकों ने डांस करवाया, फिर बेल्ट-डंडे से पीटा
सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक वन आरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ युवकों ने देवनगर नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ बैठे फॉरेस्ट गार्ड को पकड़ लिया, मोबाइल पर गाना बजाकर जबरन डांस करवाया और फिर उसके सामने ही बेल्ट व डंडे से जमकर पिटाई कर दी। यह घटना 23 फरवरी को हुई बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब वायरल होने के बाद चर्चा में है।
नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ बैठे थे गार्ड, युवक पहुंचे और शुरू की हरकत
जानकारी के अनुसार, देवनगर बीट में पदस्थ वन आरक्षक बुधराम पैकरा अपनी महिला मित्र (गर्लफ्रेंड) के साथ देवनगर नर्सरी में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान 4-5 युवक वहां पहुंचे और दोनों को साथ देख लिया। युवकों ने पहले मोबाइल पर गाना बजाकर बुधराम से डांस करवाया। जब वे ठीक से डांस नहीं कर पाए तो युवकों ने उन्हें फटकारा।

इसके बाद गर्लफ्रेंड के सामने ही युवकों ने बुधराम की बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पिटाई की। वीडियो में बुधराम एक युवक को ‘राजू भैया’ कहकर बचाने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन युवकों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूत्रों के मुताबिक, मारपीट करने वाले युवक युवती के रिश्तेदार हो सकते हैं। पिटाई के बाद गार्ड को वहां से भगा दिया गया और युवती को घर भेज दिया गया।
पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं, लेकिन DFO ने जारी किया नोटिस
मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कहा है कि पीड़ित बुधराम पैकरा की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अगर शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, वन विभाग के डीएफओ (डीपी साहू) ने वीडियो संज्ञान में आने पर फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू हो गई है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



