
Bilaspur में GGU होली सेलिब्रेशन में बवाल: छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद
प्री-होली रंगोत्सव में शुरू हुआ विवाद, लात-घूंसे चले
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली से पहले आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच भीषण मारपीट हो गई। कोनी थाना क्षेत्र में यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्थानीय इकाई द्वारा बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं डीजे की धुन पर नाचते हुए रंग-गुलाल उड़ा रहे थे। लेकिन स्टेज पर चढ़ने को लेकर छोटा-सा विवाद तेजी से बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे।
स्टेज पर चढ़ने की जिद से भड़का हंगामा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ छात्र जबरन स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिसका दूसरे छात्रों ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्र एक-दूसरे पर हाथापाई करने लगे, कपड़े खींचे और जमकर मारपीट की। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सैकड़ों छात्र बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे, लेकिन शुरुआती हंगामा रोक नहीं पाए। आयोजकों और ABVP पदाधिकारियों ने बीच में आकर छात्रों को समझाइश दी और उन्हें शांत कराया। किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना के दौरान कई छात्र घायल हुए।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला
इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों को आपस में भिड़ते, लात-घूंसे चलाते और कपड़े फाड़ते देखा जा सकता है। वीडियो में डीजे म्यूजिक और रंगों के बीच अचानक हिंसा का माहौल दिख रहा है। हालांकि, घटना के बाद अब तक कोई पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराया है और मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन या ABVP ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन छात्रों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



