
Supreme Court ने NCERT की 8वीं की किताब पर लगाई रोक, कॉपी साझा करने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रकाशन और डिजिटल शेयरिंग पर प्रतिबंध
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की 8वीं कक्षा की सोशल साइंस की पुस्तक के प्रकाशन और डिजिटल रूप से साझा किए जाने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने फिजिकल कॉपियों को जब्त करने का भी आदेश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि किसी भी रूप में किताब की कॉपी साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को तय की गई है।

किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक उल्लेख
बताया जा रहा है कि पुस्तक में ‘भ्रष्ट न्यायिक प्रणाली’ और पेंडिंग मामलों से जुड़े संदर्भों का जिक्र किया गया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई। कोर्ट का मानना है कि इस प्रकार की सामग्री से न्यायपालिका की गरिमा प्रभावित हो सकती है।
सुनवाई में क्या कहा गया?
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल (SG) ने कहा कि जो किताब बाजार में छपकर गई थी, उसे वापस ले लिया गया है। वहीं सीजेआई ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक ‘कैलकुलेटेड मूव’ हो सकता है, जिसमें भारतीय न्यायपालिका को गलत रूप में प्रस्तुत किया गया।
जस्टिस ने यह भी सवाल उठाया कि डिजिटल युग में किताब की हजारों प्रतियां कैसे तैयार हो गईं और यह सामग्री किस तरह से प्रसारित हुई, इसकी जांच जरूरी है।
गहन जांच के निर्देश
सीजेआई ने कहा कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। कोर्ट ने यह भी कहा कि संस्थानों की गरिमा बनाए रखना जरूरी है और किसी भी साजिश की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



